उरई, जनवरी 4 -- पड़री। ग्राम पड़री में जय मां दुर्गा रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला रावण वध व भगवान श्रीराम राज्याभिषेक का मनमोहक मंचन किया गया। इसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी। लीला के दौरान कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और सशक्त अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया। राम का अभिनय सुनील, लक्ष्मण का अभिनय सीपू पारासर ने करते हुए दर्शकों को काफी देर तक बांधे रखा। रावण वध के पूर्व राम-रावण संवाद और युद्ध के दृश्यों ने पंडाल में सजीव दृश्य उत्पन्न कर दिया। जिसे देख दर्शक भाव-विभोर हो उठे। रावण वध के पश्चात अयोध्या वापसी और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला दिखाई गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने भगवान की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान दिलीप पटेल, अंकित राज पटेल, सुशील पटेल ,बबलू, रामकिशोर और पुत्तू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.