हापुड़, मई 16 -- ज्येष्ठ गंगा दशहरे को लेकर आयोजित होने वाले मेले की पालिक की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। मेले का सकुशल संपन्न कराने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। समिति निंरतर मेले की अवधि में पालिका के संपूर्ण कार्य को देखरेख करेगी।नगर पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि 25 मई को ज्येष्ठ गंगा दशहरे का मेला आयोजित होना है। हर वर्ष गंगा नगरी में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इस बार भी पांच से सात लाख श्रद्धालुओं का आगमन होने की अनुमान है। ऐसे में पालिका की ओर से गंगा नगरी में पथ प्रकाश, शौचालय, पेयजल, बैरिकैड्स आदि की व्यवस्था की जाती है। यह भी पढ़ें- सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो उन्होंने बताया कि मेले का सकुशल संपन्न कराने के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति में पा...