फरीदाबाद, जनवरी 26 -- फरीदाबाद। एनआईटी स्थित दशहरा ग्राउंड में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस का भव्य और गरिमामय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देशभक्ति का उत्साह, सांस्कृतिक रंग और विकास का संदेश एक साथ देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा रहे। उनके साथ बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद और डीसीपी मकसूद अहमद भी मौजूद रहे। बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व, लोकतंत्र की मजबूती और देश की एकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बड़खल क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.