बरेली, मई 26 -- शिवपुरी। भमोरा जेठ दशहरा मेले पर कैलाश गिरि घाट पर सोमवार को लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और दुकानों से खरीदारी भी की। रामगंगा किनारे पंडा लोग अनुष्ठान करते हुए दिखाई दिए। घाट पर चाट, पकौड़ी, जलेबी एवं प्रसाद की दुकानें लगी थीं। कैलाश गिरी आश्रम के अलावा आसपा भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। तेरा सरकार गुरुजी के सानिध्य में शर्बत एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं ने भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया। थानाध्यक्ष विनोद सिंह पूरे दिन सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे रहे। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा : श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी भमोरा के फिरोजपुर मुडकिया घाट पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा में स्नान किया और प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान यहां मेला भी लगा, ...