बरेली, जून 6 -- नवाबगंज। कस्बे में प्रति वर्ष सेना की भूमि पर दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी एक अक्टूबर से एक नवम्बर तक दशहरा मेला प्रस्तावित है। श्री राम लीला सोसायटी ने रक्षा सम्पदा विभाग को पत्र भेज अनुमति मांगी थी। रक्षा सम्पदा अधिकारी ने दशहरा मेले की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। रक्षा सम्पदा अधिकारी ने श्रीराम लीला सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव को पत्र भेज पिछले वर्षों सेना की भूमि पर बिना अनुमति के आयोजित हुए दशहरा मेले के मामले में रक्षा सम्पदा की ओर से लगाए गए 17 लाख 20 हजार रुपए के जुर्माने को जमा कराने और वहां बनाए गए मंच को हटाने के निर्देश दिए हैं। श्री राम लीला सोसायटी के सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि अभी मुझे रक्षा सम्पदा विभाग की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

हिंदी हि...