नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- ओडिशा के कटक में एक जेल में दशहरा आयोजित करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। यहां हाई सिक्योरिटी वाली चौद्वार सर्कल जेल से दो कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार होने वाले कैदियों की पहचान बिहार निवासी राजा साहनी और चंद्रकांत कुमार के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में जेल के मुख्य वार्डर और एक वार्डर को सस्पेंड कर दिया गया है। ओडिशा में जेल एवं सुधार सेवाओं के महानिदेशक सुशांत कुमार नाथ ने इस घटना के बाद शुक्रवार को जेल का दौरा किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए कहा, "मैंने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में मुख्य वार्डन और एक वार्डन को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा चौद्वार पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और डीआईजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.