फिरोजाबाद, मई 25 -- सुहाग नगरी में गंगा दशहरा का पर्व उत्साह के साथ मनाया। दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के पश्चात लोगों ने साधु संतों को फल का दान कर पुण्य कमाया। सोमवार को गंगा दशहरा पर्व जनपद में उल्लास से मनाया गया। दशहरा पर जनपद के तमाम श्रद्धालुओं में सोरों घाट पहुंच कर गंगा स्नान किया। वहीं हजारों श्रद्धालुओं ने जिले में बह रही यमुना में डुबकी लगाई। तमाम लोगों ने लोगों ने विभिन्न नहरों में स्नान किया।दशहरा पर सुबह होते ही सैकड़ों श्रद्धालुओं के कदम फिरोजाबाद शहर के दक्षिण दिशा में बह रही यमुना नदी की ओर बढ़ चले। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरे पर गंदेवड़ा संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब जहां पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। तमाम महिलाओं और लड़कियों ने नदी में स्नान किया। तमाम नौजवान और किशोर उम्र बच्चे य...