दशहरा पर शहर से लेकर गांव तक, हर जगह 24 घंटे बिजली मिलेगी
लखनऊ, अक्टूबर 19 -- दशहरा के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक जगमग रहेंगे। शहरी इलाकों की तरह ही गांवों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश योगी सरकार ने दिए हैं। यही नहीं, इसके बाद दीपावली व छठ समेत अन्य त्योहारों पर प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- दशहरा-दिवाली, छठ तक जगमग रहेगा यूपी, गांवों से शहरों तक 24 घंटे बिजली देने की तैयारीदशहरा पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति पावर कॉरपारेशन के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने बताया कि दशहरा के अवसर पर रोस्टर व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा। रोस्टर के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली मिलती है। हालांकि, त्योहार के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। यही नहीं, जिलों में तहसील, नगर पंचायत और अन्य क्षेत्रों के लिए भी तय रोस्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.