दशहरा पर भी चितवन-सौराहा का पर्यटन स्थल पड़ा सुस्त
मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- रक्सौल। दशहरा की लंबी छुट्टियों और पर्यटन सीजन की शुरुआत के बावजूद नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र चितवन और सौराहा में इस बार पर्यटकों का आगमन उम्मीद से काफी कम रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह सीमावर्ती भारत से नेपाल के अंदरूनी हिस्सों को जोड़ने वाले प्रमुख सड़क मार्गों पर हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन है। काठमांडू और अन्य शहरों से जोड़ने वाला मुग्लिन-नौबिसे सड़क मार्ग बुरी तरह प्रभावित होने से वाहनों की आवाजाही ठप रही। जिसका सीधा असर भारत से आने वाले सैलानियों पर पड़ा है।खासकर रक्सौल, बैरगनिया,जोगबनी और अन्य भारतीय सीमावर्ती इलाकों से बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक दशहरा और दीवाली की छुट्टियों में चितवन नेशनल पार्क, जीप सफारी और राप्ती नदी में बोटिंग का आनंद लेने पहुंचते हैं। लेकिन इस बार काठमांडू, पोखरा और चितवन को जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.