बरेली, जून 25 -- शिवपुरी।बुधवार को जेष्ठ के गंगा दशहरा पर रामगंगा कैलाश गिरी घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। दशहरा मेले को लेकर घाट पर एक दिन पहले से ही दुकानें सजा दी गईं थीं। स्नान को आसपास के क्षेत्र से सुबह से ही लोग वाहनों से बड़ी संख्या में आ रहे थे। श्रद्धालुओं ने स्नान करके विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान कराए। घाट पर मेला में मिठाई की दुकानों के साथ मीना बाजार भी लगा। कैलाश गिरी आश्रम पर जगह-जगह भंडारे भी चल रहे थे। पुलिस ने गहराई वाले स्थान को चिन्हित करके जल में बेरीकेडिंग कर दी थी।भमोरा। फिरोजपुर मुडकिया घाट पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा में स्नान कर प्रसाद चढ़ाया। यह भी पढ़ें- दशहरा पर्व पर श्रृद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, लगे मेले भमोरा पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहीं। हाइवे पर खेडा, देवचरा, बल्लिया, कुडढा,...