दशहरा-छठ पर रेलवे की सख्ती, टिकट वालों को ही मिलेगी प्लेटफॉर्म पर एंट्री
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। दशहरा से छठ तक यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एनईआर ने सभी प्रमुख स्टेशनों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। आगामी 30 अक्टूबर तक प्लेटफार्म पर सिर्फ टिकट धारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही बिना पूर्व अनुमति या पुख्ता कारण ट्रेन का प्लेटफार्म नहीं बदल सकेंगे। त्योहार के सीजन में भीड़ नियंत्रित करने के लिए गोरखपुर समेत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर निगरानी एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गोरखपुर, लखनऊ, छपरा, वाराणसी समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया (विश्राम स्थल) बनाए जा रहे हैं। यहां पर्याप्त व्यवस्था के साथ प्रकाश की व्यवस्था, उद्घोषणा प्रणाली, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, मोबाइल चार्जिंग, कैमरे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। गोरखपुर जंक्शन पर लगभग 2500 वर्गमीटर में पांच होल्डिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.