पटना, अक्टूबर 13 -- चुनाव आयोग के कामकाज में गहरे भतभेद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन को बिहार कांग्रेस दशहरा के बाद गांव-गांव तक ले जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सोमवार को राहुल गांधी के मार्च में शामिल होने दिल्ली भी गए थे। राजेश राम ने कहा है कि वोट चोरी और वोट चोरों के खिलाफ एक महीने तक व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस ने जिला और ब्लॉक को इस आंदोलन की रूपरेखा भेज दी है, जिसके तहत 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक एसडीओ और डीएम के दफ्तर पर मार्च, प्रदर्शन वगैरह करने व ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने कहा गया है। 20 अक्टूबर को दशहरा भी है, जिस दौरान मेला में इसको लेकर पर्चा का वितरण भी करने की योजना पार्टी ने बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि 'वोट बचाओ, देश बचाओ' आंदोलन के अगल...