गढ़वा, अक्टूबर 3 -- रंका। प्रखंड मुख्यालय में दशहरा पर्व पर मां काली युवा संघ दुर्गा पूजा समिति की ओर से गुरुवार को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावण दहन कार्यक्रम काफी संख्या में लोग विभिन्न गांवों से पहुंचे। उसके कारण एनएच 343 पर भी भारी भीड़ लग गई। यातायात व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ा। नदी के पास रावण दहन होने से उसपर बने पुल के पास जाम लगा रहा। उसी दौरान हुई बारिश के कारण लोग सड़क से हट गए। वहीं विसर्जन जुलूस के दौरान भी बारिश के कारण परेशानी हुई। लोग प्लास्टिक से ढककर प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए। उधर सुरक्षा को लेकर डीएसपी रोहित रंजन सिंह, थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह दल बल के साथ मौजूद रहे। उधर रावण दहन देखते प्रखंड के रंका खुर्द, रबदा, सलैया, डाले, कंचनपुर, मझिगावां, सेवाडीह, सिंगा कला, सोनदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.