दशहरा, दीपावली और छठ पर गया-गोमो रेलखंड में बढ़ेगी सुरक्षा
गया, अक्टूबर 6 -- दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर गया-गोमो रेलखंड पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। संवेदनशील माने जाने वाले इस रेलखंड में ट्रेनों, प्लेटफॉर्म और रेल ट्रैक की निगरानी बढ़ाने के लिए अंतर मंडलीय सुरक्षा रणनीति के तहत आरपीएफ की टीमों की जिम्मेदारी तय की गई है। अपने-अपने सीमा क्षेत्र में जीआरपी की टीम भी सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में यह रणनीति तैयार की गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा अभियान के तहत गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड और गोमो आरपीएफ पोस्ट की टीमें अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखेंगी। ट्रेनों के अलावा प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास स्थल, फुटओवर ब्रिज और रेल ट्रैक पर सुरक्षा कर्मियों की तै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.