शामली, सितम्बर 23 -- जलालाबाद। श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म का विशेष पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र देव की पूजा-अर्चना कर उत्तम त्याग धर्म को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। उत्तम त्याग धर्म मनुष्य को मोह, ममता, लोभ एवं आसक्ति का त्याग कर आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपनी बुरी आदतों, नकारात्मक विचारों एवं अनावश्यक आसक्तियों का त्याग कर धार्मिक एवं संयमित जीवन अपनाने का संकल्प लिया।धार्मिक यह भी पढ़ें- Kanpur News: मोह, लोभ और अहंकार का विसर्जन ही उत्तर त्याग धर्म कार्यक्रम में सुशील जैन, ऋषभ जैन, सतीश जैन, राहुल जैन, पारस जैन, कुलदीप जैन, संद...