एटा, सितम्बर 18 -- शहर के श्रीराम लीला महोत्सव में दूसरे दिन आकाशवाणी, श्रीराम जन्म और शंकर-कौशल्या संवाद की लीलाएं मुख्य आकर्षण रही। इन्हें मथुरा के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला से जीवंत कर दिया। सैनिक पड़ाव स्थित रामलीला मंच पर दूसरे दिन भगवान की लीला आकाशवाणी मंचन के साथ प्रारंभ हुई। इसमें देवों ने पृथ्वी पर बढ़ते अत्याचारों से मुक्ति के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की। कलाकारों ने इस दृश्य को इतनी सजीवता से प्रस्तुत किया कि दर्शकों ने महसूस किया मानो वह स्वयं उस दिव्य घटना के साक्षी बन रहे हों। इसके तुरंत बाद पूरी रामलीला का सबसे प्रतीक्षित और मनमोहक दृश्य, भगवान श्रीराम के जन्म का मंचन हुआ। श्रीराम लीला कमेटी के महामंत्री उमाशंकर गिरी, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा टिल्लू, मुख्य मंच व्यवस्थापक राजेश दीक्षित, सह मंच व्यवस्थापक डॉ.सुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.