अल्मोड़ा, मई 31 -- चौखुटिया, संवाददाता। जौरासी में नव चेतना सामाजिक विकास समिति की ओर से रामलीला का मंच जारी रहा। चौथे दिन विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला में सबसे आकर्षण का केंद्र दशरथ-कैकई के संवाद में पति-पत्नी का अभिनय रहा। रामलीला के चौथे दिन पर दशरथ-कैकई और कैकई-मंथरा संवाद के अलावा राम वनवास के दृश्यों का मंचन हुआ। दशरथ के रूप में हरीश कांडपाल व कैकई के रूप में चित्रा कांडपाल के मनमोहक अभिनय से सबका मान मोह लिया। आयोजकों ने बताया कि दशरथ बने हरीश कांडपाल और कैकई की चित्रा कांडपाल वास्तविक जीवन में भी पति-पत्नी हैं। पिछले एक दशक से विभिन्न रामलीलाओं में अभिनय करने वाले पति-पत्नी मूल रूप से जौरासी के निवासी हैं, जो वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं। यह भी पढ़ें- दशरथ-कैकई संवाद ने मन मोहा शुभांरभ विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व ब्ल...