दरभंगा, अप्रैल 5 -- लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में हुई लूटपाट के बाद अपराधी जेवरात को बेगूसराय जिले के दशरथपुर गांव में ठिकाने लगाने की फिराक में थे। इसके लिए सभी अपराधी वहीं पर एकत्रित हुए थे। यह जानकारी एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने रविवार को दी है। एसएसपी ने कहा कि दशरथपुर गांव में अपराधियों के एकत्रित होने की सूचना बेगूसराय पुलिस को दी गई। उसके बाद दरभंगा पुलिस व एसटीएफ ने अपराधियों के संभावित ठिकाने पर घेराबंदी की। अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख सभी अपराधी पास के मकई के खेत में घुसकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम की ओर से घेराबंदी करते हुए चेतावनी देने के बाद भी अपराधियों की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही थी।इसके बाद पुलिस टीम की ओर से आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई। इसमें मंगल कुमार...