जमशेदपुर, मार्च 15 -- एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की ओर से एजुकेशनल टूर सह वार्षिक पिकनिक का आयोजन किया गया। इसके तहत बीएड के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में रांची के दशम फॉल की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने न केवल प्रकृति का आनंद लिया, बल्कि प्राकृतिक और पर्यावरणीय धरोहरों से जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त कीं। विद्यार्थियों ने दशम फॉल की भौगोलिक संरचना का अध्ययन किया। शिक्षकों ने जलप्रपात के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि पर्यटन स्थलों की सुंदरता बनाए रखने के लिए नागरिक उत्तरदायित्व निभाना अनिवार्य है। आयोजन में संस्थान के संकाय सदस्यों की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने विभिन्न सामूहिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रबंधन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.