दशम क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियन बनी अंशिका
बदायूं, फरवरी 18 -- बदायूं, संवाददाता। राजकीय महिला महाविद्यालय में दशम क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह तीसरे दिन रिले रेस के साथ संपन्न हो गया। रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में हिबा बी, मंजरुल फात्मा, इल्मा एवं अंशिका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार रिछारिया ने छात्राओं को क्रीड़ा का महत्व, अनुशासन एवं सार्थकता के विषय में बताया। उन्होंने छात्राओं को बताया की स्टेडियम में कई प्रकार की खेल सिखाए जाते हैं, जिस छात्रा का जिस खेल में रुचि है वह जाकर कुशल प्रशिक्षक के साथ अभ्यास कर उसे सीखने की कोशिश करें। प्राचार्य डॉ. वंदना ने कहा कि खेल को अनुशासन और खेल की भावना से खेलने वाला खिलाड़ी ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। खेल अधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.