कुशीनगर, सितम्बर 22 -- कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामाशंकर यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियो के छात्रवृत्ति प्रतिपूर्ति भुगतान के लिये संशोधित समय-सारिणी निर्धारित की गई है। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों व छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित संशोधित समय-सारिणी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये छात्रवृत्ति योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। संबंधित शासनादेशों व छात्रवृत्ति नियमावली में उल्लिखित प्रावधानों के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति प्रतिपूर्ति योजना का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा में पूरा कराना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित समय में करनी होगी प्रक्रिया

हिंदी ...