बहराइच, सितम्बर 20 -- बहराइच। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि नवीन छात्र-छात्राओं के पंजीकरण एवं आनलाइन आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 21 सितम्बर निर्धारित की गयी है। छात्रों द्वारा फाइनल प्रिंट निकालनें की कार्यवाही 30 सितम्बर तक पूर्ण कर वांछित अभिलेखों के साथ आवेदन की हार्ड कापी शिक्षण संस्थाओं में जमा करने अन्तिम तिथि 05 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जबकि विद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों को सत्यापित एवं अग्रसारित करने का कार्य 15 अक्टूबर तक पूर्ण किया जाना है। ------ यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति के लिए संशोधित समय सारिणी जारी, 31 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...