देवरिया, मार्च 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जिले के समस्त वर्गों के पात्र छात्रों के आधार-सीडेड बैंक खातों में सोमवार को छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे अंतरित कर दी गई। इस अवसर पर राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया।इस क्रम में जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के 7,671 छात्रों को कुल 966.83 लाख रुपये तथा सामान्य वर्ग के 5,198 छात्रों को 618.81 लाख रुपये की छात्रवृत्ति उनके खातों में भेजी गई। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग के अब तक कुल 25,120 छात्रों को 2,809.54 लाख रुपये एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 3,296 छात्रों को 378.31 लाख रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया गया...