मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- रामराज स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के परिसर में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । स्कूल के इस प्रांगण में आयोजित इस उत्सव में न केवल छात्र-छात्राओं ने बढ़-कर कर भाग लिया बल्कि शिक्षकों ने भी होली के गीतों पर थिरक कर माहौल को और अधिक खुशनुमा बना दिया। रामराज स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर सिम्मी सहोता व प्रधानाचार्य आमिर खान ने दीप प्रज्वलन कर किया इसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर सिम्मी सहोता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पानी की बर्बादी को रोकना चाहिए और रासायनिक रंग के स्थान पर हर्बल रंगों को ही प्रयोग करना चाहिए ताकि हमारी त्वचा और प्रकृति दोनों सुरक्षित रहें। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर...