दशनाम गोस्वामी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया आदि गुरु शंकराचार्य का प्राकट्य जन्मोत्सव
हरिद्वार, अप्रैल 21 -- विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज की ओर से मंगलवार को श्रवणनाथ मठ में पूजा-अर्चना कर आदि गुरु शंकराचार्य महाराज का प्राकट्य जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचीन हनुमान घाट हनुमान मंदिर के मुख्य महंत रवि पुरी महाराज ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा के महान दार्शनिक, अद्वैत वेदांत के प्रणेता और धर्मजागरण के अग्रदूत आदि गुरु शंकराचार्य का जीवन चरित्र भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की अमूल्य धरोहर है। शंकराचार्य ने देश की आध्यात्मिक एकता को मजबूत करने के लिए दशनाम परंपरा की स्थापना की, जिसका उद्देश्य साधु-संतों को संगठित कर समाज को धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता के मार्ग पर अग्रसर करना था। राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित दशनाम गोस्वामी समाज आज भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.