चतरा, मई 4 -- इटखोरी प्रतिनिधि इटखोरी निवासी पंकज सिंह के मां के दशगात्र में सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मीना देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया। सांसद के साथ पूर्व विधायक सह अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास, झामुमो नेता मनोज चंद्रा भी शामिल थे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवकुमार सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि भरत साव, पूर्व जिला मंत्री सतीश कुमार सिंह, मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि रंजय भारती, प्रखंड प्रतिनिधि निरंजन सिंह, शक्ति सिंह सुनील साव रामशंकर पासवान समेत अन्य बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- हरदिया बन्थु गांव में श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्रम...