सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- पिपराही,एक संवाददाता। बागमती नदी इस साल सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में अपने पूर्व के सारे रिकॉर्ड को तोङ रही है। यह भी पढ़ें- डेढ़ सौ बीघा धान की फसल पानी में डूबी, पानी में बह गई सालभर की मेहनतबागमती नदी का जलस्तर पूर्व के वर्षों में बागमती नदी जहां जून-जुलाई माह में ही उफान पर रहती थी।वहीं इस साल सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह तक बागमती के जलस्तर में वृद्धि नही होने से इसका जलस्तर काफी नीचे है। बीते वर्षों में जून-जुलाई में बागमती नदी खतरा के निशान से उपर बहने लगती थी।सितम्बर माह गुजर रहा है।किन्तु बागमती नदी में अबतक उफान नही आ सका है।पिछले वर्षों की तुलना वर्ष 1977 से 2026 तक पहली बार बागमती का जलस्तर सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह तक सबसे कम है।वर्ष 2016 में 20 जून को बागमती खतरे के निशान को पार कर बहने लगी थी।वर्ष ...