दशक भर से बदहाल जलमीनार:
चतरा, मई 30 -- मयूरहंड प्रतिनिधि मयूरहंड थाना क्षेत्र के सोकी पंचायत स्थित अलगडिहा मोहल्ला में भीषण पेयजल संकट का दौर जारी है। क्षेत्र में स्थापित जलमीनार पिछले 10 वर्षों से खराब पड़ी है, जिसके कारण करीब 100 घरों के ग्रामीण पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। विकास के दावे, बदहाली की भेंट चढ़ गया है। वर्ष 2010 में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा इस जलमीनार का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि यह जलमीनार सोलर ऊर्जा से संचालित थी। उम्मीद थी कि इससे मोहल्ले की पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा, लेकिन दुर्भाग्यवश, निर्माण के महज छह माह बाद ही यह मशीन खराब हो गई और तब से आज तक इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। यह भी पढ़ें- जमुआ: श्याम सिंह नावाडीह में लगा जलमीनार बेकार स्थानीय ग्रामीण कमल महतो, रामदेव मेहता, आकाश मेहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.