फतेहपुर, अप्रैल 10 -- जाफरगंज। कस्बे वासियों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों का गला तर करने के लिए चालीस साल पूर्व पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। लेकिन एक दशक पूर्व तालाब के पास से गुजरी पाइप लाइन के फट जाने के कारण कस्बे की करीब पांच हजार आबादी को कीड़े युक्त व बदबूदार पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके बावजूद पाइप लाइन को दुरुस्त करवाए जाने में जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। लोगों को स्वच्छ पेयजल दिलाए जाने की योजना कस्बे में दम तोड़ती दिखाई दे रही है। चालीस साल पहले बनी पानी की टंकी की फटी पाइप लाइन जहां लोगो को दर्द दे रही है वहीं जलजीवन मिशन के तहत बनने वाली पानी की टंकी से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। जिससे कस्बे वासियों को गला तर करने के लिए हैंडपंप का ही सहारा है। जिससे हैंडपंपो पर पानी भरने वालों की खासी भीड़ लग र...