नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही लगातार अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। दशकों से अमेरिका के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे नाटो देशों को भी उन्होंने वाशिंगटन से दूर कर दिया है। अब यह देश भी अमेरिका से थोड़ी दूरी बनाकर ही चल रहे हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि जिस आर्थिक प्रतिबंधों के खेल पर दशकों से अमेरिका अपना वर्चस्व बनाए हुए था। ईरान और चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके उसी खेल में मात दे दी है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक समय पर अमेरिका अपने हितों को पूरा करने के लिए दुनिया भर के देशों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का अधिकार रखता था। मनमानी करने वाले देशों के ऊपर वह डॉलर के उपयोग से रोक लगाकर और सिलिकॉन वैली तक पहुंच रोककर...