अररिया, अप्रैल 10 -- रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड के छतियोना पंचायत के वार्ड संख्या 15 अंतेगत रेहुवा गांव के सैकड़ों लोग दशकों तक जब जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से सड़क की मांग करते थक गए तब जाकर वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने खुद से पैसे इकठ्ठे कर मिट्टी भरकर कच्ची सड़क बना ली। स्थानीय ग्रामीण अब्दुल, मोहम्मद शकूर अहमद, मोहम्मद मतीन आदि ने बताया कि हमलोग दशकों से मतीन के घर से अजीम के घर तक करीब 900 मीटर सड़क की मांग कर रहे है। हमलोगों की बात कोई अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने नहीं सुनी तब हमलोगों ने खुद अपनी जमीन पर ग्रामीणों से चंदा कर अपने पैसे से मिट्टी भरकर कच्ची सड़क बना लिया। ग्रामीणों ने बताया कि जब बरसात होती है तब मुख्य सड़क से गांव तक जाना दुर्लभ हो जाता है। कच्ची सड़क होने के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। मुख्य सड़क स...