बांका, मार्च 26 -- धोरैया (बांका), संवाद सूत्र। धोरैया-पंजवारा स्टेट हाइवे के बेलडीहा मोड़ से निकलकर कुशमाहा, बिरनिया, बंदरचूहा सहित कई गांवों को जोड़ते हुए झारखंड की सीमा तक जाने वाली मुख्य सड़क दशकों से बदहाल स्थिति में है। लंबे समय से गड्ढों में तब्दील इस सड़क के नवनिर्माण की चर्चा शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखी थी, लेकिन विभागीय स्तर पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों की उम्मीदें फिर टूटती नजर आ रही हैं। सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन और भी जर्जर होती जा रही है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क अब सड़क कम और गड्ढों का जाल ज्यादा बन चुकी है। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बन...