बिजनौर, जनवरी 3 -- नगर क्षेत्र बिजनौर के स्कूलों में दशकों के बाद अध्यापकों का सूखा खत्म हुआ। नगर क्षेत्र बिजनौर के छह स्कूलों में अध्यापक भेजे गए हैं। नगर क्षेत्र बिजनौर में अब एक भी सरकारी स्कूल एकल और शून्य अध्यापक वाला नहीं है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के एकल विद्यालयों वाले स्कूलों में भी आसपास के स्कूलों से अध्यापक भेजे गए हैं। नगर क्षेत्र बिजनौर के स्कूलों में दशकों से अध्यापकों की कमी चल रही थी। कुछ स्कूल एकल थे तो कुछ स्कूलों में अध्यापक ही नहीं थे। शिक्षामित्रों के सहारे स्कूल चल रहे थे। अध्यापकों को शिफ्टों में लगाया जाता था। नगर पालिका बिजनौर के सीमा विस्तार के दौरान हल्दौर ब्लाक के सात स्कूल नगर क्षेत्र बिजनौर में शामिल हुए थे। इन स्कूलों के सरप्लस अध्यापकों से आवेदन लेकर एकल व शून्य अध्यापक वाले विद्यालयों में भेजे गए हैं। वहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.