बांका, अप्रैल 17 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिला अतिथि गृह बांका में गुरूवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेलहर विधायक मनोज यादव ने क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं पर विस्तृत रूप से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि, दशकों बाद अंग की भूमि को बिहार के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिला है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। मौक़े पर विधायक ने आगे कहा कि, नई सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल और उनके कार्यों के नक्शे कदम पर आगे बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि, बिहार में विकास और सुशासन की जो नींव पहले से रखी गई है, उसे और मजबूत किया जाएगा तथा योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दशकों बाद अंग की भूमि को बिहार का नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.