गिरडीह, मई 26 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के कुसमरजा पंचायत अंतर्गत भलगढ़ा गांव में दशकों बाद बिजली के नए कनेक्शन से रोशनी पहुंची। विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो ने गांव पहुंचकर नए बिजली कनेक्शन एवं ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों में उत्साह दिखा और ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया। ग्राम भलगढ़ा में विगत कई दशकों से लगभग 5 किलोमीटर दूर से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। इससे लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटने से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। गांव के लोगों ने यह समस्या बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के समक्ष रखी।विधायक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जल्द नया कनेक्शन देने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- दस दिनों बाद बिजली से रोशन हुआ केंदुआ टोला विधायक के प्रयास से दशकों प...