लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- लखीमपुर, संवाददाता। थाना फरधान क्षेत्र के गांव मऊपुरवा निवासी एक बुजुर्ग ने सोमवार की शाम खांसी की दवा समझकर सब्जी की फसल में छिड़काव किए जाने वाला कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां देर रात बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना फरधान क्षेत्र के गांव मऊपुरवा निवासी 60 वर्षीय छत्रपाल ने सोमवार की शाम सब्जी की फसल में छिड़काव किए जाने वाले कीटनाशक पदार्थ को पी लिया। इससे बुजुर्ग की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन छत्रपाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान छत्रपाल की मौत हो गइ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.