आगरा, जनवरी 28 -- थाना ढोलना, एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बुधवार को चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने बीते दिनों नगला मनी में 1.73 लाख रुपये लूटने की घटना को साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। सूचना पर एएसपी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बीती 24 जनवरी को गांव नगला मनी में दवा व्यापारी के साथ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी। इसके लिए पुलिस बदमाशों के गिरफ्तार करने के लिए जाल भी बिछाया था। मंगलवार की देर रात सर्विलांस, एसओजी एवं थाना ढोलना पुलिस रात में भगवंतपुर पुल चेकिंग कर रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान गढ़ी पचगाई की तरफ से बाइक आता हुआ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.