रामपुर, मई 18 -- ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन इकाई सैफनी ने रविवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अग्रिम सूचना दी है। व्यापारियों ने अवैध ई-फार्मेसी संचालन, कॉरपोरेट कंपनियों की प्रिडेटोरी प्राइसिंग और दवा व्यापार से जुड़े नियमों के विरोध में बंद का समर्थन किया है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष दीपक कुमार बंसल, चेयरमैन उमेश चन्द्र गुप्ता, महामंत्री सलीम अहमद, कोषाध्यक्ष नौशाद अली व जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता एडवोकेट शामिल रहे। यह भी पढ़ें- 20 मई को लातेहार में दवा दुकानें रहेंगी बंद यह भी पढ़ें- दवा विक्रेताओं का 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान यह भी पढ़ें- 20 को बंद रहेगी जिले की सभी दवा दुकानें

हिंदी हिन्...