मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ, संवाददाता। व्यापारी नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला मंत्री राकेश तिवारी का गाजीपुर तिराहा स्थित कैम्प कार्यालय पर दवा वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दवा वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवजी राय ने कहा कि प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी का भाजपा कमेटी में चयन होने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। महामंत्री प्रवीण कुमार पाण्डेय ने खुशी प्रकट किया। इस अवसर पर दिनेश यादव, बृजेश ओमर, रवि प्रकाश सिंह, अनुराग राय, खुनखुन सिंह, संजय सिंह, अशोक यादव, तेज प्रताप तिवारी, मुकेश राय, प्रवीन चंद्र मिश्रा, विमलेश यादव, संजय तानवानी, श्रीराम जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.