दवा व्यापारियों ने कलक्टे्रट पर किया प्रदर्शन
सोनभद्र, मई 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। अवैध ई-फार्मेसी संचालन, कॉरपोरेट कंपनियों की प्रिडेटरी प्राइसिंग के विरोध में बुधवार को केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की अग्रिम सूचना दी गई।इस दौरान दवा विक्रेताओं ने कहा कि देशभर के 12 लाख से अधिक केमिस्ट्स और दवा वितरकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। बड़े कॉरपोरेट समूहों और अवैध ई-फार्मेसी कंपनियों की मनमानी के कारण छोटे और मध्यम दवा कारोबारियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। उन्होंने सरकार से दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की। यह भी पढ़ें- केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का समर्थन उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.