गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में घोषित दवा व्यापारियों के बंद का उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन ने समर्थन का ऐलान किया है। 20 मई को प्रस्तावित बंद का आह्वान ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने किया है। जिले में दवा विक्रेता समिति के सदस्य इसका समर्थन कर रहे हैं। शनिवार को मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संगठन के अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय व सचिव प्रवीण द्विवेदी ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से केमिस्ट बेरोजगार हो रहे हैं। जनता तक नकली और घटिया गुणवत्ता की दवाएं पहुंच रही हैं। नशे की दवाओं की सप्लाई भी ऑनलाइन के जरिए हो रही है। यह भी पढ़ें- ड्रग एसोसिएशन 20 मई को होने वाले राष्ट्रव्यापी बंद में होगा शामिल यह युवाओं की सेहत के लिए गंभीर खतरा है। एक तरफ सरकार...