दवा व्यापारियों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
मेरठ, मार्च 24 -- खैरनगर में होलसेलर और रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह और महामंत्री महामंत्री घनश्याम मित्तल के नेतृत्व में दवा व्यापारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। जिसमें व्यापारियों का आरोप है कि नारकोटिक्स विभाग, क्राइम ब्रांच, लोकल पुलिस तथा ड्रग विभाग द्वारा जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। ड्रग विभाग सत्यापन के नाम पर जांच कर रहा है। जांच में इतने दस्तावेज मांगे जा रहे हैं कि उनका पूरा करना संभव नहीं है। व्यापारियों का अनावश्यक जांच के नाम पर किया जा रहा उत्पीड़न बंद हो नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर प्रवीण दुआ, राजेश अग्रवाल, अरुण त्यागी, विकास मित्तल, गगन गुप्ता, लोकेश ठाकुर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.