दवा व्यवसायी से लूट मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
छपरा, जून 12 -- मकेर। थाना क्षेत्र के फुलवरिया नहर पर दवा व्यवसायी से लूट मामले में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर एक अपराधी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पकड़ा गया अपराधी मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव के सुरेश सहनी का 23 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार सहनी बताया जाता है। उक्त अपराधी के पास से दवा व्यवसायी से लूटी गयी मोबाइल और लूट के 7640 रुपये भी बरामद किये गये। सनद रहे कि मंगलवार को फुलवरिया के दवा व्यवसायी राजेश कुमार साह से पटना जाते वक्त मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पिस्तौल सटा ढ़ाई लाख रुपए, मोबाइल और मोटरसाइकिल लूट लिये थे। थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि उक्त घटना में तीन अपराधी शामिल हैं। एक की गिरफ्तारी हो गई है। बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.