कन्नौज, अप्रैल 30 -- छिबरामऊ। भारतीय समाज सशक्तिकरण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सभासद नरेंद्र शर्मा ने नगर के मोहल्ला बस्तीराम निवासी दवा व्यवसायी पवन गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक मुनीष कुमार गुप्ता ने रामपुर बैजू गांव निवासी अभिषेक को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंप कर उनसे संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...