बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- दीपनगर थाना क्षेत्र के एनएच 20, कंचनपुर पुल के पास हुआ हादसा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के एनएच 20, बिहारशरीफ-नवादा मार्ग पर कंचनपुर पुल के पास गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने दवा व्यवसायी के कर्मियों से 80 हजार रुपये लूट लिये। बाइक सवार बदमाशों ने विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। व्यवसायी संजीत कुमार ने बताया कि मघड़ा सराय निवासी पवन कुमार व चालक मिथुन कुमार मालवाहक टेम्पो से दवा पहुंचाने के लिए नवादा गये थे। वहां से बकाया राशि लेकर वापस बिहारशरीफ आ रहे थे। इसी दौरान पीछा कर रहे बाइक सवारों ने कंचनपुर पुल के पास उनकी गाड़ी रुकवा ली। दोनों के साथ मारपीट करने लगे और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.