दवा व्यवसायियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया,20 को रहेगी दवा दुकानों की बंदी
जमुई, मई 18 -- झाझा,निज संवाददाता दवा व्यवसाय में कॉर्पोरेट सेक्टर के दिनोंदिन बढ़ते हस्तक्षेप व दवा के ऑनलाइन व्यापार के मद्देनजर देश भर के आम दवा दुकानदारों के अस्तित्व पर छाए संकट के विरोध में बुधवार 20 मई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में देश भर के दवा व्यवसायियों के साथ-साथ झाझा के भी तमाम खुदरा व थोक दवा विक्रेता भी अपनी दुकानों को पूरी तरह बंद रखेंगे। इस परिप्रेक्ष्य में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की झाझा शाखा की एक अहम बैठक भी हुई है। शाखाध्यक्ष सुरेश यादव की अध्यक्षता में स्थानीय बर्णवाल सदन में आहूत बैठक में विरोध के मुद्दों पर व्यापक चर्चा के साथ ही बुधवार की बंदी को पूर्ण सफल बनाने की रणनीति का खाका भी खींचा गया। वैसे,हड़ताल के पूर्व से ही झाझा के दवा व्यापारियों द्वारा काला बिल्ला लगाकर अपने विरोध का बिगुल फूंका जा रहा है। उध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.