दवा व्यवसाई का निधन
गिरडीह, मई 18 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के सुप्रिसद्ध दवा व्यवसायी और समाजसेवी मोहन राम की इलाज के दौरान कोलकाता के एक अस्पताल में सोमवार सुबह मौत हो गई। वे कुछ दिनों से बीमार थे। बेहतर इलाज के लिए उसे कोलकाता के एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 75 वर्षीय समाजसेवी सह दवा व्यवसायी की मौत हो गई। समाजसेवी के हुए आकस्मिक निधन से बेंगाबाद में शोक की लहर है। उनके निधन पर कई राजनीतिक संगठन के लोगों ने शोक प्रकट किया है। शोक प्रकट करने वालों में भाजपा सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम, पूर्व उपप्रमुख उपेंद्र कुमार, रामरतन राम, डा राजेश पोद्दार, अवधेश कुमार सिन्हा, मिथिलेश सिन्हा, जयप्रकाश मंडल, नितेश यादव, विरेंद्र यादव, झामुमो के नुनूराम किस्कु टाईगर, मो जैनूल अंसारी, विद्यासागर राम, राहुल कुमार गुप्ता सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.