मऊ, जनवरी 22 -- दोहरीघाट (मऊ)। ब्लॉक क्षेत्र के नईबाजार स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर गुरुवार को ब्लॉक क्षय रोग पर्यवेक्षक आयुष राय ने टीबी दवा वितरण एवं रखरखाव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक क्षय रोग पर्यवेक्षक आयुष राय ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन उपचार से ठीक होने वाली बीमारी है। समय पर जांच, नियमित दवा सेवन और चिकित्सकीय परामर्श से रोगी पूर्णतः स्वस्थ हो सकत्ता है। इस दौरान रमेश यादव, श्वेता राय आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.