दवा विक्रेता समिति 20 मई की बंदी में शामिल नहीं होगी
लखनऊ, मई 19 -- दवा विक्रेता समिति (रजि.) ने आगामी 20 मई को प्रस्तावित दवा बंदी में शामिल नहीं होगी। संगठन ने सोमवार को निर्णय लिया गया कि मरीजों की सुविधा के लिए शहर की सभी दवा दुकानें रोजाना की तरह खुली रहेंगी। संगठन के महामंत्री सीएम दुबे ने बताया कि ऑनलाइन फार्मेसी और अनैतिक डिस्काउंट दवा व्यापार की मुख्य समस्याएं हैं, जिनका समाधान बंदी नहीं बल्कि सख्त कानून है। बैठक में नकली दवाओं पर भी चिंता जताई गई। सीडीएफयूपी के निर्देशानुसार 20 मई को उत्तर प्रदेश की दुकानें पूर्ण रूप से खुली रहेंगी। बैठक में कोषाध्यक्ष सुनीत कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश आनंद, राजीव शर्मा, संगठन मंत्री अमित गुलाटी, उपाध्यक्ष मनोज, शैलेन्द्र गुप्ता, जसजीत सिंह, प्रखर रस्तोगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 20 मई को दुकानें खोलेगा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.