किशनगंज, जनवरी 29 -- किशनगंज। दवा विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार जैन का मंगलवार को हृदय गति रूकने से उनका निधन हो गया। मंगलवार को वे किशनगंज शहर के गौशाला में नेमचंद रोड के मुकेश अजमेरा के माता के अंतिम संस्कार में गए थे। जहां उनका सीना में अचनाक दर्द होने लगा, उन्हें आनन फानन में एमजीएम. मेडिकल कालेज ले जाया गया जहाँ उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर दवा व्यापारियों सहित जैन समाज एवं उनकी शुभचिंतकों में गम का लहर दौड़ पड़ा। उनके निधन पर दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, मारवाड़ी मर्चेंट कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद वैद्य, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष शरद कनोडिया, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ललित मित्तल, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बजरंग लाल पारीक, तेर...